फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन के पास हादसा, ऑडी ने मारी 5 गाड़ियों को टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन के पास शुक्रवार रात हादसे में क्षतिग्रस्त कार में टक्कर से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार ऑडी कार ने पीसीआर वैन समेत पांच वाहनों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दिल्ली पुलिस के एएसआई जगदीश समेत पांच लोग घायल हो गए। नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि सभी घायलों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

जांच में पता चला है कि ऑडी कार पटेल नगर के एक कारोबारी की है। घटना के समय कारोबारी कार में नहीं था। आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 लोग बुरी तरह घायल

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे राजपाथ से रफी मार्ग की ओर से जा रही होंडा सिटी कार रेड लाइट पर मारुति कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होंडा सिटी फुटपाथ पर चढ़ गई।

हादसे की सूचना पर पीसीआर वैन पहुंच गई। पुलिसकर्मी जांच में जुटे थे, तभी रफी मार्ग से रेल भवन की ओर आ रही तेज रफ्तार ऑडी कार ने घटनास्थल पर खड़ी मारुति कार में टक्कर से बचने की कोशिश में पीसीआर वैन में टक्कर मार दी।

इसके बाद ऑडी एक जेन और ऑल्टो को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई और दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पीसीआर वैन में मौजूद एएसआई जगदीश बुरी तरह से घायल हो गए।

वहीं ऑडी सवार दो महिलाएं व दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक रेहान ने बताया कि ऑडी का एयर बैग खुल जाने से चालक को चोट नहीं आई और हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें