फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया, पति ने जज को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने का बनाया दबाव

Thu, 04 Jul 2019 07:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गुरुग्राम के मानेसर महिला थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, महिला ने अपने पति पर एक अन्य आरोप लगाया कि उनको मोहरा बना कर लोगों को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाया। 
विज्ञापन


महिला की काउंसलिंग के बाद मानेसर महिला थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी तावडू हाजर खान (42) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया। एसीपी शकुंतला के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

मामले के मुताबिक, 29 जून को महिला ने मानेसर महिला थाना पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला का बयान कराया गया। 
विज्ञापन


महिला के बयान के बाद उसके पति ने सोमवार को चंडीगढ़ हाईकोर्ट जाकर शिकायत तैयार कराई कि उसकी पत्नी के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे प्रकरण से घबराई महिला ने अपनी रिश्ते की मौसी को किसी तरह कॉल करके सारी घटना के बारे में जानकारी दी। जिसने पुलिस को इतला किया।
विज्ञापन

 बुधवार को महिला को बुलाकर काउंसलिंग की गई तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। पीड़िता ने बताया कि तावडू निवासी हाजर खान का तीन साल पहले तावडू में यूनानी दवाखाना था। जहां 2016 में उसने बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी शुरू की। इस दौरान आरोपी ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा उसके साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद से ही वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। 

इस बीच फायरिंग के मामले में हाजर खान को जेल हो गई। जेल जाने के बाद उसका काम धंधा बंद हो गए। सजा काटकर जब वह बाहर आया तो उसने पीड़िता को प्रताड़ित करते हुए रेवाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इस मामले में उसने समझौता कर मोटी कमाई की। इसके बाद उसने यह सिलसिला शुरू कर दिया। 

29 जून को ऐसे ही मामले में महिला से जबरन सामूहिक दुष्कर्म का बयान दर्ज कर महिला थाने में एफआईआर कराई गई। जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने में समय लगा तो उन पर भी झूठे आरोप लगाने की कोशिश की। 

इस पूरे खुलासे के बाद महिला के बयान पर मानेसर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसीपी शकुंतला के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह यूनानी डॉक्टर था या नही। पुलिस सभी कोणों से जांच में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें