फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमआरसी की सुरंग में घुसा आदमी, मेट्रो रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार सुबह एक व्यक्ति हौजखास मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक से होते हुए सुरंग की ओर चला गया, जिससे करीब बीस मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रही।
विज्ञापन


हालांकि, यात्रियों की सूझबूझ और मेट्रो प्रबंधन द्वारा ट्रेन रोकने के संदेश से उस व्यक्ति की जान बच गई। घटना सोमवार सुबह करीब दस बजे की है। जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच येलो लाइन पर स्थित हौजखास मेट्रो स्टेशन से होते हुए एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर पहुंचा।

यात्रियों आकाश, नेहा व अमित के मुताबिक, ट्रेन के गुजरते ही अचानक वह ट्रैक पर कूद गया। जब वह सुरंग की ओर बढ़ने लगा तो यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर सिक्योरिटी ने फौरन मेट्रो स्टाफ को सुरंग में एक व्यक्ति के घुसने की सूचना दी और कंट्रोल रूम से ट्रेन का रोकने के आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो प्रशासन की मची आफत

संदेश मिलते ही उस स्टेशन की बिजली सप्लाई भी काट दी गई। ऐसा न करने पर सुरंग के अंदर मौजूद व्यक्ति को करंट लग सकता था। स्टाफ को अपनी ओर आते देख वह आगे की ओर दौड़ने लगा। कुछ देर बाद सिक्योरिटी व मेट्रो स्टाफ ने उसे पकड़ा और प्लेटफार्म पर लेकर आए।

इसके बाद बिजली सप्लाई चालू की गई, जिससे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। लगभग बीस मिनट तक यात्रियों को दोनों साइड की मेट्रो सेवा से वंचित रहना पड़ा।

मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, शुरुआती जांच में वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार पाया गया है। उसके पास जुर्माना भरने की राशि भी नहीं थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने उसको पुलिस को सौंप दिया। यदि यात्री ध्यान न देते तो वह ट्रेन की चपेट में आ सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें