दिल्ली ओबराय होटल की दूसरी मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने होटल प्रशासन के अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से जयपुर निवासी हबीब खान (35) लक्कड़पुर कॉलोनी, जैतपुर में रहता था। हबीब ने होटल की सफाई का ठेका ले रखा था।
बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह दूसरी मंजिल पर सफाई कर रहा था। आरोप है कि दूसरी मंजिल पर करंट फैला हुआ था जिसकी चपेट में आने से वह उछलकर नीचे गिर गया।
पुलिस उसे एम्स में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में होटल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बात करने से इंकार दिया।