धारूहेड़ा के रहने वाले युवक की पत्नी व ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मानेसर थाना पुलिस भाई के बयान पर पत्नी व चार अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कि या है।
धारूहेड़ा का रहने वाला अक्षय कुमार ने मानेसर थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई शिव चरण (26) पन्द्रह नवंबर को अपनी ससुराल खेड़की बाघनकी गया था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
इस दौरान उसे अंदरुनी चोट भी आयी थी। वह वापस अपने घर आ गया। जहां से उसे बाहल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।
मानेसर थाना पुलिस ने उसके बाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
साथ ही मौत के असली कारण का पता चलेगा। पुलिस के अ नुसार पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई महिला सेल में चल रही है। उसकी पत्नी रेखा ने डीसीपी साउथ को दी शिकायत में पति पर दहेज के लिए परेशान करने व मारपीट का आरोप लगाया था।