फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गोली चलने पर भी नहीं थमे कदम, बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को दबोचा, साथी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 15 Jun 2023 04:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अंजनी कुमार शुक्ला और करावल नगर निवासी विकास के कदम गोली चलने के बाद भी नहीं थमे और उन्होंने मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। पीछा करते देख बदमाश ने इन पर गोली चला दी, लेकिन उन्होंने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिराग दिल्ली निवासी अंजनी कुमार शुक्ला और करावल नगर निवासी विकास के कदम गोली चलने के बाद भी नहीं थमे और उन्होंने मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। पीछा करते देख बदमाश ने इन पर गोली चला दी, लेकिन उन्होंने उसका पीछा नहीं छोड़ा। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। ओखला पुलिस ने आरोपी बदमाश फरीदाबाद निवासी अंकित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी आकाश की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने एक रेहड़ी पर काम करने वाले युवक का मोबाइल छीना था।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि मंगलवार रात 11.30 बजे मोबाइल फोन लूटने व फायरिंग करने की सूचना मिली थी। ये पीसीआर कॉल पहले कालकाजी थाने में गई थी। वारदात वाली जगह ओखला औद्योगिक एरिया थाना इलाके में आती है। कॉल को ओखला थाने में ट्रांसफर किया जाता, उससे पहले ही ओखला औद्योगिक एरिया के थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक एसआई जगत समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त करते हुए मौके पर पहुंच गए। पता लगा कि रात करीब सवा ग्यारह बजे काम से लौटते समय एक रेहड़ी पर सहायक का काम करने वाले मोनू गौतम पुत्र सुभाष का मोबाइल बलेनो कार में सवार बदमाश ने छीन लिया।


मोनू गौतम ने शोर मचाते हुए बदमाश को पीछा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वहां सुरक्षा गार्ड को चेक करने आए सुपरवाइजर अंजनी कुमार शुक्ला व डिलीवरी बॉय विकास ने भी बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। अपने पीछा आता देखकर उसने अंजनी व विकास पर गोली चला दी और दूसरी गोली चलाने की धमकी देने लगा। मगर अंजनी व विकास डरे नहीं और करीब 250 मीटर पीछा कर आरोपी अंकित को पकड़ लिया। उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके पास से पिस्टल बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन

आकाश ने लूटने के लिए कहा था-

अंकित व उसका साथी आकाश भड़ाना दोनों ही लक्कडपुर, फरीदाबाद के रहने वाले हैं। दोनों की ही किराए से काफी आमदनी होती है। ये दोनों बलेनो कार से घूम रहे थे। मोनू को अकेला देखकर आकाश ने अंकित को पिस्टल दी और उसका मोबाइल लूटने को कहा। मोबाइल छीनने के बाद जब मोनू व अन्य लोग अंकित का पीछा कर रहे थे, उसी समय आकाश मौके का फायदा उठाकर कार लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें