फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मायके जाने से नाराज युवक ने पत्नी को मारा चाकू, घर का दरवाजा बंद कर...

Fri, 21 Jun 2019 09:20 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में मायके जाने से नाराज एक युवक ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाशी में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला की पहचान डिंपल (28) के रूप में हुई है। वह अपने पति गिरीश के साथ ईस्ट उत्तम नगर इलाके में रहती है। गिरीश फैक्टरी में काम करता है जबकि डिंपल घरों में सफाई करती है। 

बुधवार रात सूचना मिली कि डिंपल को उसके पति ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दिए बयान में डिंपल ने बताया कि गत 16 जून की रात वह काम से देर से घर लौटी। गिरीश ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और उसे घर के भीतर घुसने नहीं दिया। 
विज्ञापन


डिंपल ने अपने माता-पिता को फोन कर सारी जानकारी दी। अगले दिन डिंपल अपने भाई के साथ मायके चली गई। बुधवार रात वह कपड़े लेने के लिए घर आई तो गिरीश ने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया और पेट में चाकू मार कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें