फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हैदराबाद में दो जूलर को गोली मारकर चार किलो सोना लूटने वाला गिरफ्तार, छह मामले पहले से हैं दर्ज

Thu, 26 Jan 2023 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने हैदराबाद में दो जूलर को गोली मारकर चार किलो सोना लूटने वाला गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हैदराबाद में साथियों के साथ दो जूलर को गोलियां मारकर चार किलो सोना लूटने वाले नंदू गिरोह के बदमाश संदीप उर्फ मनीष (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साथियों के साथ लूटपाट करने हैदराबाद गया था। संदीप पर रंगदारी व आर्म्स एक्ट के छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव के अनुसार संदीप साथी शुभम उर्फ मानिया और सुमित डागर के साथ के साथ एक दिसंबर को हैदराबाद गया। यहां तीनों ने दुकान का शटर अंदर से बंदकर जूलर कल्याण चौधरी के सीने व सुखदेव को कई जगह गोलियां मार दी थीं। इसके बाद चार किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे। 

पुलिस को जांच में पता लगा कि संदीप दिल्ली के तीन केस अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने अगस्त, 22 में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे। हैदराबाद पुलिस ने लूटपाट की साजिश रचने वाले स्थानीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने बताया कि संदीप, सुमित व मानिया ने लूटपाट की है। हैदराबाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने दिल्ली आई, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आए। 
विज्ञापन


इसके बाद हैदराबाद पुलिस लौट गई। इस बीच एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार व एसआई सचिन गुलिया की टीम ने छावला में घेराबंदी कर आरोपी वीपीओ बादली, जिला झज्जर निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। संदीप वर्ष 2018 में कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के सदस्य परमवीर गुलिया के संपर्क में आया था। आरोपी ने वर्ष 2019 में साथियों के साथ तरुण यादव से एक करोड़ की रंगदारी भी मांगी थी और गोली भी चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें