फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम में इंदिरापुरम निवासी मेजर निशित डोगरा शहीद

Tue, 12 Feb 2019 06:29 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
nisheet dogra
विज्ञापन
डेढ़ सप्ताह  के अंदर शहर ने अपना दूसरा लाल खो दिया है। फाइटर पायलट समीर ओबरोल के बाद अब सिक्किम में तैनात इंदिरापुरम निवासी मेजर नितिश डोगरा हिमस्खलन के  चलते शहीद हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली लाया गया है। 
विज्ञापन


जहां पर मंगलवार सुबह दिल्ली कैंट स्थित बरार स्कवॉयर्ड में अंतिम संस्कार किया जाएगा। एडीएम सिटी हिमांशु गौतम का कहना है कि शहीद मेजर के पिता उमेश डोगरा व अन्य परिजन इंदिरापुरम वैभव खंड स्थित कृष्णा अप्रा सोसायटी के बी 1402 नंबर फ्लैट  में रहते हैं। 

मंगलवार को शहीद मेजर का दिल्ली कैंट में अंतिम संस्कार होगा। जहां पर प्रशासन की तरफ से स्वयं मैं और एसपी सिटी मौजूद रहेंगे। उत्तरी सिक्किम में भारत चीन सीमा स्थित छारतेन गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर पैगॉन्ग में तैनात मेजर नितिश (35) की हिमस्खलन की चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई थी। भारतीय सेना की सात लाइट कैवेलरी रेजीमेंट में तैनात मेजर डोगरा 2008 बैच के ऑफिसर है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है हिमस्खलन में दबने के कारण मेजर से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद सेना की तरफ से खौज के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मेजर डोगरा को बर्फ से निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें