इसी दौरान उसका पति वापस आ गया। उसने मेजर की हरकत का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी और धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि मेजर ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर चली गई। कुछ दिनों के बाद मेजर ने पीड़िता को फोन कर बताया कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।
पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की, लेकिन मामले को दबाने की कोशिश की गई। इस पर उसने अदालत में शिकायत की।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या के मुताबिक रेप के आरोपों की जांच के साथ ही पीड़िता के पति की मौत के मामले में भी सभी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।