फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 महीने से 4 किशोर कर रहे थे चौथी के छात्र के साथ कुकर्म, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 01 Oct 2018 03:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा के छात्र से गांव के ही चार किशोर दो माह से कुकर्म कर रहे थे। पीड़ित छात्र को संक्रमण हुआ तो इसका खुलासा हुआ। उसने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने उसे टैंक में डुबोकर मारने की भी कोशिश की थी। पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चारों किशोरों पर पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका दस साल का बेटा चौथी कक्षा का छात्र है। तीन दिन से उसके अंग में संक्रमण था। परिजनों ने जोर देकर इसका कारण पूछा तो उसने दो माह से गांव के ही चार किशोरों के जबरन जंगल में ले जाकर कुकर्म करने की जानकारी दी।

विज्ञापन

डाक्टरी परीक्षण कराया, दर्ज कराएंगे बयान

छात्र ने बताया कि कुछ रोज पहले इसका विरोध करने और शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे पानी के टैंक में डुबोकर मारने की कोशिश भी की थी। आरोपी उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर चार किशोरों पर केस दर्ज किया गया है। छात्र का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। उसके अदालत में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी किशोरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें