गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने आज सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा।
इससे पूर्व डॉ शर्मा सेक्टर 15 स्थित अपने घर से निकल कर सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने विधि- विधान से पूजा अर्चना की और फिर जिला कलेक्टर गए।
इस अवसर पर डॉ शर्मा ने राजग को दूसरी बार बहुमत मिलने का विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य किया गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है तथा हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं प्रदूषण, यातायात, कानून व्यवस्था को दूर करने का प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश में हुए सपा- बसपा गठबंधन के बाबत पूछे गए एक सवाल पर डॉक्टर शर्मा ने कहा ‘‘यह गठबंधन बेमेल है।