फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: महेंद्र सिंह धोनी का बचपन का दोस्त गिरफ्तार, 'माही' ने ही खुद दर्ज कराई थी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला

Fri, 12 Apr 2024 09:23 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

धोनी ने जयपुर में मिहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मिहिर के खिलाफ धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। वहीं, नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में जयपुर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने पूर्व क्रिकेटर मिहिर पर आरोप लगाया था कि जयपुर में उनके नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की गई थी, लेकिन दोनों में समझौता खत्म हो गया था। इसके बाद धोनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जयपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। जयपुर पुलिस रात को लोकेशन के आधार पर नोएडा पहुंची और सेक्टर-16 स्थित डब्ल्यूटीटी बिल्डिंग से मिहिर को गिरफ्तार कर लिया। मिहिर व धोनी बचपन के दोस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें