फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो जुल्म हुआ हैं, उसका बदला लूंगी'

Tue, 21 Jan 2014 05:01 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके पहुंचते ही महविश न केवल बेहद खुश दिखी बल्कि उसके तेवर भी और तल्ख नजर आए। बार-बार ससुराल वालों को सबक सिखाने की बात कह रही थी। महविश ने आरोप लगाया कि मायके पहुंच उसे आजादी मिली है, ससुरालियों ने तो उसे बंधक बनाकर रखा था।
विज्ञापन


उस पर जो जुल्म हुए हैं उनका बदला वह लेकर रहेगी। महविश रविवार को अपना ससुराल छोड़ मायके पहुंच गई थी। सोमवार को उसने मायके घर में विशेष बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। वह बेटियों को छीनने की धमकी देकर उससे बयान दिलवाते थे।

उससे बैंक के कागजों पर हस्ताक्षर कराकर रुपये निकलवा लेते थे। महविश ने यूसुफ आत्मदाह प्रकरण में गलत नामजदगी के भी आरोप लगाए। महविश ने कहा कि आत्मदाह के मामले में कई निर्दोषों को फंसाया गया है। महविश ने खासतौर पर अपने चाचा जरीस की नामजदगी को साजिश बताया।
विज्ञापन


इससे पहले महविश चाचा की वीडियो रिकार्डिंग दिखाकर हत्या का ऐलान करने का दावा कर चुकी है। महविश ने दबी जुबान में यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वह उनके पक्ष में कोर्ट में बयान भी देगी। महविश ने ससुराल वालों पर अपना सामान और मदद के रुपये खर्च करने का भी आरोप लगाया।

तीन दिन से नहीं खाया था खाना
महविश ने बताया कि वह ससुराल में टेंशन के कारण तीन दिन से खाना नहीं खा पाई थी। मां शबनम ने महविश के लिए बिरियानी बनाई थी। रविवार रात महविश ने मां के हाथ से बनी बिरियानी खाई, लेकिन दिमाग में कौंध रहे कोहराम के चलते वह रात भर सो नहीं पाई। सुबह चार बजे उसे नींद और छह बजे वह जाग गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें