बेगमपुर इलाके के एक मदरसे में पढ़ने वाले तीन छात्रों की पिटाई करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 323, 325, 506, 341, 34, 36 के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। बाहरी दिल्ली के डीसीपी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 5 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है और जांच आगे चल रही है।
विज्ञापन
2 of 8
मदरसा छात्र
- फोटो : ani
मदरसा छात्रों का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उन्हें 'भारत माता की जय' कहने के लिए कहा था। मना करने पर उनकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है उसमें छात्रों से 'जय माता की' कहने को कहा गया था। जबकि मीडिया को दिए बयान में वो 'भारत माता की जय' के नारे की बात कर रहे थे।लेकिन अपने बयान को फिर से बदलते हुए पीड़ित छात्रों ने कहा कि उनसे 'जय माता दी' कहने को ही कहा गया था जिस पर उन्होंने मना कर दिया। इसमें एक छात्र का हाथ टूट गया है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
3 of 8
पीड़ित मदरसा छात्र
- फोटो : ani
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मूलत: बिहार के पूर्णिया के रहने वाले तीन छात्र अजमल, दिलकश और नईम बेगमपुर स्थित मोहम्मदिया मस्जिद के मदरसे में पढ़ते हैं। तीनों मदरसे में ही रहते हैं।
4 of 8
मदरसा छात्र
- फोटो : ani
छात्रों का कहना है कि 26 मार्च की शाम छह बजे तीनों नमाज पढ़ने के बाद बांस वाली पार्क में घूमने गए थे। वहां पर तीन चार युवक बैठे थे। छात्रों का आरोप है कि कुछ देर बाद युवकों ने उन्हें अपने पास बुलाया और भारत माता की जय कहने के लिए कहा। ऐसा कहने से मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जय माता दी कहने के लिए कहा। इंकार करने पर एक युवक ने अफजल की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 8
मदरसा छात्र
जब वह अफजल को बचाने लगे तो युवकों ने तीनों की जमकर पिटाई की और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
6 of 8
मदरसा छात्र
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों का उपचार कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। घटना में दिलकश का हाथ टूट गया।
विज्ञापन
7 of 8
दिल्ली पुलिस
छात्रों ने बताया कि पुलिस ने तीनों का बयान दर्ज किया है। जिसमें उन लोगों ने दो आरोपियों का नाम भी बताया है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
वहीं इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि उनका कहना है कि मारपीट की घटना हुई है और पीड़ितों के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस बाबत मामला दर्ज किया जाएगा।