गांव की ही एक युवती से उसका एकतरफा प्यार चल रहा था। अपनी प्रेमिका को पाने के लिए छात्र लगातार प्रयास करता रहा, लेकिन लड़की उससे प्यार नहीं करती थी।
इससे हताश होकर उसने दो बार जहर की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। परिजनों ने तुरंत ही अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली थी।
इसके बाद परिजन गांव से आकर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के तिरुपति इंक्लेव में रहने लगे लेकिन छात्र के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा था। कुछ दिन पहले युवती ने अपना फोन भी बंद कर दिया।
परिजनों ने भी खेला बड़ा खेल!
प्रेमिका को पाने में नाकाम रहे छात्र ने निराश होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की थी। एक सप्ताह पहले 26 मई को हुई घटना में पुलिस ने गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है।
मामले को दबाने के लिए ही परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बादलपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एकतरफा प्यार में हताश छात्र ने इससे पहले भी दो बार जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लोनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जावली निवासी साहिल पुत्र विजेंद्र बीकॉम का छात्र था।
पुलिस ने खोली पोल
इसके बाद से साहिल तनाव में रहने लगा और हताश होकर उसने 26 मई को रात में तमंचे से गोली मारकर तिरुपति इंक्लेव में ही आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या के मामले को छिपाकर परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है।
राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने जो पुलिस को गुमराह कर तथ्य छिपाने का प्रयास किया है, उसकी जांच चल रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।