फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेनमार्क की महिला से चाकू की नोंक पर हुआ था गैंगरेप'

Tue, 02 Jun 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेनमार्क निवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर का बयान कोर्ट ने दर्ज किया।
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक आठ आरोपियों ने जनवरी 2014 में डेनमार्क निवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व लूटपाट की थी।

तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर सरोज तिवारी का बयान दर्ज किया। यह एसआई घटना वाले दिन 14 जनवरी 2014 को पेट्रोलिंग पर थे।
विज्ञापन

2014 में हुई थी वारदात

कोर्ट अन्य गवाहों के बयान मंगलवार को दर्ज करेगी। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ पेश चार्जशीट में कहा था कि आरोपियों ने चाकू की नोक पर लूटपाट व सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इसमें आठ में से दो आरोपी नाबालिग हैं। अदालत ने इस मामले में पीड़िता की 1 जुलाई को पेशी के लिए समन जारी किया था ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके लेकिन यह समन उसे तामील नहीं हो पाए।

इस पर कोर्ट ने विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक समन डेनमार्क भेजने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें