फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुलिसकर्मी बनकर 30 लाख के जेवरात लूटे, आरोपियों ने चेकिंग के बहाने पीड़ितों को रोका

Mon, 08 Apr 2024 11:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के बहाने पीड़ितों को रोका था। बाद में सोने और हीरे के जेवरात के तीन पैकेट लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौरिस नगर इलाके में ज्वेलर के कर्मचारियों से 30 लाख रुपये के जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के बहाने पीड़ितों को रोका था। बाद में सोने और हीरे के जेवरात के तीन पैकेट लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना अपने मालिक व पुलिस को दी।

विज्ञापन


छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में ज्वेलर के किसी जानकार या कर्मचारी का हाथ हो सकता है। दोनों कर्मचारियों के अलावा बाकी से पूछताछ जारी है।पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से एटा, यूपी के रहने वाले अंकित कुमार दिल्ली के मुकुंदपुर पार्ट-2 में परिवार के साथ रहते हैं। अंकित करोल बाग में एक ज्वेलर के पास सेल्समैन का काम करते हैं।

अंकित ने बताया कि छह अप्रैल को दोपहर को अपने सहयोगी लक्ष्मण के साथ स्कूटी से तैयार ज्वेलरी लेकर किंग्सवे कैंप के लिए निकले थे। सभी ज्वेलरी सहगल ज्वेलर को देनी थी। दोपहर करीब दो बजे वह मौरिस नगर इलाके में पहुंचे तो हंसराज कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके रोका। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद तलाशी लेने के बहाने उनके बैग को खुलवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें