कोरोना संक्रमण के मद्देनजर देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण आज यानी चार मई से शुरू हुआ। हालांकि इस चरण में जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है और इसी के आधार पर छूट दी गई है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में सीमित स्टाफ के साथ कार्यालय खोलने की भी अनुमति मिली। थोड़ी बहुत आवाजाही की भी छूट दी गई। राजधानी दिल्ली में तो एक जगह ट्रैफिक जाम भी लग गया।
लखनऊ में शराब की दुकानें खुलते ही लग गई भीड़
देहरादून
कोरोना वायरस लॉकडाउन थ्री के पहले दिन दुकानों और बाजार में सोशल डिस्टेंस की जमकर धजिज्यां उड़ाई गईं। सरकारी ऑफिस खुले, यहां सीमित संख्या में कर्मचारी पहुंच और अपना काम किया। राजधानी देहरादून में आज अन्य जरूरी सामान की दुकानों की जगह शराब की दुकानों के बाहर लोंगों की लंबी लाइन लगी दिखी। हालांकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। पूरी खबर पढ़ें
हल्द्वानी
लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने का आदेश जारी होने के बाद सोमवार को हल्द्वानी में शराब की दुकान खुली। दुकान खुलने की सूचना मिलने पर लोग सुबह ही दुकानों पर पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से लोगों को यहां लाइन में खड़ा होना पड़ा। नैनीताल रोड पर शराब की दुकान के बाहर दोनों तरफ लाइन लगने से जाम लग गया। पुलिस ने लोगों को सड़क किनारे खड़ा कर जाम खुलवाया। पूरी खबर पढ़ें
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार कुछ और रियायतों के साथ आज से कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन-3.0 शुरू हो गया। इसमें लॉकडाउन और कर्फ्यू में छूट अब पांच घंटे दी गई है। प्रदेश में आज से पांच घंटे की कर्फ्यू में छूट के बाद भी दवा की दुकानें खुली रहेंगी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने केंद्र के निर्देशों के बाद राज्य के लिए आदेश जारी कर दिए। पूरी खबर पढ़ें
जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर में लॉकडाउन-3 के लिए एसओपी जारी की गई। एसओपी लॉकडाउन की अवधि तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, पार्क, थियेटर, बार, शराब की दुकानें, रेस्टोरेंट, स्पा, सैलून और पार्लर नहीं खुले। सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान बंद रहे। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा को अनुमति होगी। धार्मिक स्थल बंद रहेंगे और धार्मिक के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियां नहीं होंगी। पूरी खबर पढ़ें