फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री स्कैन कराकर ले रहे लाखों का लोन

Tue, 11 Nov 2014 12:50 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में फर्जी कागजात पर बैंक लोन कराने वाला गिरोह सक्रिय है। 10 से 15 फीसदी वसूलकर गिरोह के लोग बैंकों से लोन करा रहे हैं। इसके लिए वह रजिस्ट्री स्कैन कराकर बैंकों से लोन पास करा लेते हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्री पर लोन दर्ज होने के बावजूद ये बिना लोन वाली रजिस्ट्री तैयार करा देते हैं। शहर में हर महीने ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें से कई में बैंकों तो कई में मकान-प्लाट खरीदने वालों से ठगी की जाती है।

विजयनगर में एक 18 लाख के एक मकान पर तीन बैंकों से 40 लाख का लोन ले लिया गया। इसके बाद फर्जी रजिस्ट्री से ही इसको 24 लाख में एक व्यक्ति को बेच दिया गया।
विज्ञापन


इसी दौरान बैंक लोन के गारंटरों ने भी अपने खाते बंद करा लिए। बैंक अधिकारियों की टीम ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है।

साहिबाबाद में भी बिल्डर ने एक मकान पर बैंक लोन लेने के बाद इसे दो लोगों को बेच दिया गया। बैंक अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

फर्जी आईडी से खाता खुलवाने और फेक गारंटर तैयार करने के बावजूद बैंक की जांच टीम ने बिल्डर को तलाश लिया है।

प्रापर्टी लेने से पहले करें लें पूरी पड़ताल
शहर में किसी भी तरह की प्रापर्टी खरीदने से पहले पूरी पड़ताल करनी जरूरी है। बिल्डर प्रोजेक्ट्स में फ्लैट/प्लॉट ले रहे हैं तो यह सुनिश्चित करें कि इसका नक्शा जीडीए से पास है या नहीं।

बिल्डर ने प्रोजेक्ट का डिक्लेयरेशन फार्म, कंप्लीशन सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज जीडीए को दिए हैं या नहीं। कालोनी में प्रापर्टी खरीदते समय संबंधित विभाग नगर निगम आदि से जानकारी लें।

कई बार दलाल एक ही प्रापर्टी को कई-कई लोगों को बेच चुके होते हैं। ऐसे में प्रापर्टी का वर्तमान मालिकाना हक किसका है, संबंधित प्रापर्टी बेची जा सकती है या नहीं आदि बातों की जानकारी ले लें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें