फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो यात्रियों को मिलेगी लाइव जानकारी, स्टेशनों पर लगेगी वीडियो वॉल स्क्रीन

Sun, 24 Apr 2016 01:13 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के विलंब से चलने से लेकर तमाम तरह की जानकारी अब मेट्रो स्टेशनों पर लगी बड़ी स्क्रीन से दी जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन के पांच बड़े इंटरचेंज व स्टेशनों पर 16 फीट चौड़ी व 9 फीट लंबी वीडियो वॉल स्क्रीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन


राजधानी समेत एनसीआर में मेट्रो की पहुंच बढ़ने के साथ तकनीकी खामी की समस्या भी बढ़ने लगी है। हालांकि करीब 250 किलोमीटर लाइन पर अभी मेट्रो यात्रियों को सुविधाएं दे रही हैं, जिसमें लाखों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं।

इतने लंबे ऐलिवेटेड और अंडरग्राउंड ट्रैक के चलते तकनीकी खामी लाजिमी है। तकनीकी खामी के चलते अन्य मेट्रो लाइन पर यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पाती है, जिसके चलते यात्री परेशान होते हैं और स्टेशन में अत्यधिक भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर लगेगी स्क्रीन

मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
अत्यधिक भीड़ के बीच मेट्रो स्टेशन पर अनाउंसमेंट साफ सुनाई नहीं दे पाती है। भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन का टोकन, स्मार्ट कार्ड समेत अन्य जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो वॉल वीडियो स्क्रीन लगाने जा रही है।

यह स्क्रीन राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, नई दिल्ली, चांदनी चौक व कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन में लगाई जाएंगी। स्क्रीन ऐसे लगेगी, जिससे यात्रियों की सीधी नजर उस पर पड़े। स्क्रीन में कई भाग होंगे, जिसमें अलग-अलग प्रकार की सूचनाओं को दर्शाया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को तकनीकी दिक्कत के साथ अन्य जरूरी सूचना लार्ज वीडियो स्क्रीन के जरिये मिलेगी। पांच स्टेशनों पर स्क्रीन लगेगी। इसमें हेल्पलाइन, तकनीकी दिक्कत, पैंसेजर अवेयरनेस वीडियो के अलावा टीवी की तर्ज पर नीचे  विज्ञापन की लाइन भी चलेंगी।
-अनुज दयाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कम्यूनिकेशन, डीएमआरसी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें