उत्पाद शुल्क विभाग के एक आदेश में मुताबिक दिल्ली में शराब की दुकानें ईद-उल-फितर (11 अप्रैल), राम नवमी (17 अप्रैल), महावीर जयंती (21 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (23 मई) और ईद-उल-जुहा (17 जून) को बंद रहेंगी।
एक अलग अधिसूचना में उत्पाद शुल्क विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विभिन्न प्रकार की शराब की दुकानें और अन्य लाइसेंस प्राप्त परिसर 23 मई की शाम 6 बजे से 25 मई की शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले) बंद रहेंगे। इसके अलावा मतगणना के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें 4 जून (पूरे दिन) को भी बंद रहेंगी।
हाल ही में जारी एक अधिसूचना में विभाग ने कहा कि बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में लोकसभा चुनाव के कारण 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले) शुष्क दिवस मनाया जाएगा।