फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Aarti in Delhi: गंगा आरती की तरह ही अब दिल्ली में शुरू होगी यमुना आरती, जानें किस घाट पर होगा आयोजन

Sun, 28 Jan 2024 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamuna Aarti: रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अब यमुना किनारे आरती तो होगी लेकिन दिल्ली की जनता को यह मलाल रहेगा कि वह मैली यमुना के किनारे आरती कर रही है।
विज्ञापन
गंगा आरती की तरह अब दिल्ली में यमुना आरती की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा आरती की तर्ज पर अब दिल्ली में भी यमुना आरती शुरू होगी। इसके लिए यमुना के वासुदेव घाट को तैयार किया गया है। अगले दो महीने में विधिवत रूप से यमुना आरती का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की देखरेख में इस घाट को तैयार किया गया है। ताकि हरिद्वार और वाराणसी में गंगा आरती की तर्ज पर पावन यमुना आरती हो सके। निगम बोध का संचालन करने वाली संस्था को ही इसके आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के अनुसार उपराज्यपाल के प्रयासों से दिल्ली में यमुना आरती शुरू की जा रही। इस दिशा में दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिधूड़ी ने याद दिलाया कि कि 14 नवंबर 2015 को यमुना आरती के दौरान उन्होंने यह वादा किया था कि दिल्ली में प्रतिदिन शाम को यमुना आरती की जाएगी लेकिन वह उस वादे को पूरी तरह भूल गए। उस समय यमुना किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें यमुना को मां बताया गया था। 
विज्ञापन

यही नहीं, उन्होंने यमुना के किनारे संकल्प लिया था कि तीन सालों में ही यमुना साफ हो जाएगी, मगर उन्होंने यमुना मैया से किया वह संकल्प भी भुला दिया। दिल्ली की जनता से वादा करते रहे हैं कि वह यमुना में डुबकी लगाएंगे लेकिन यमुना लगातार और मैली होती जा रही है। केंद्र सरकार के साढ़े आठ करोड़ रुपये का भी किसी तरह का प्रयोग नहीं किया। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार से इसका हिसाब मांग रही है, पत्र लिख रही है लेकिन जवाब तक नहीं मिल रहा। बिधूड़ी ने कहा कि अब यमुना किनारे आरती तो होगी लेकिन दिल्ली की जनता को यह मलाल रहेगा कि वह मैली यमुना के किनारे आरती कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें