फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कब बढ़ेगा तापमान: हल्की धूप ने ठंड से दी मामूली राहत, दो दिन का येलो अलर्ट; सुबह छा सकता है कोहरा

Sat, 20 Jan 2024 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्के से मध्यम स्तर तक का कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दिन में खिली हल्की धूप ने ठंड से मामूली राहत दी। तापमान में भी शुक्रवार के मुकाबले मामूली बढ़त हुई, लेकिन पारा कम रहने के कारण दिनभर ठंडक महसूस हुई। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, लेकिन शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

दिल्ली का मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। इससे दिन के तापमान में कुछ बढ़त हुई। शुक्रवार को दिनभर छाए रहे कोहरे के कारण सुबह के तापमान में बढ़त हुई। अनुमान है कि न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़त आगे भी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्के से मध्यम स्तर तक का कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। रविवार और सोमवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें