फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Update: आज दिल्ली के कुछ भागों में हो सकती है हल्की बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना

Wed, 06 Jul 2022 04:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 37.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से  एक अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार को उमस भरी गर्मी का सितम जारी रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत दिनभर लोग बारिश का इंतजार करते रहे। बीच-बीच में बादलों ने आसमान में डेरा डाला और कुछ भागों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 37.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से  एक अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और नमी भरी हवाओं की वजह से उमस ने लोगों को बेहाल किया। 

हवा में नमी का स्तर 55 से 88 फीसदी रहा। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में चार मिमी और जफरपुर में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने छह जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई थी, हालांकि मंगलवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से मौसम के करवट लेने की संभावना है। विभाग ने सात जुलाई के लिए ऑरेज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें