फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत के दस मिनट: एसकेए ग्रीन आर्क सोसाइटी के जिन्निया टावर में अटकी लिफ्ट, अंदर फंस गए तीन लोग, मची चीख-पुकार

Fri, 03 Nov 2023 08:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

रविवार रात भी इसी टावर की लिफ्ट में एक बुजुर्ग समेत चार लोग लिफ्ट में फंस गए थे। तब लिफ्ट के तार पर धूल आने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की एसकेए ग्रीन आर्क सोसाइटी के जिन्निया टावर में गुरुवार को तीन लोग करीब 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को दी, इसके बाद सभी को निकाला गया।

विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे टावर की लिफ्ट से तीन निवासी भूतल से ऊपर जा रहे थे। इस बीच लिफ्ट भूतल और प्रथम तल के बीच अटक गई। लोगों ने शोर मचाकर मदद मांगी। प्रथम तल पर लिफ्ट का इंतजार कर निवासियों ने इसकी सूचना मेंटेनेंस टीम को दी। इसके बाद तीनों निवासियों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार रात भी इसी टावर की लिफ्ट में एक बुजुर्ग समेत चार लोग लिफ्ट में फंस गए थे। तब लिफ्ट के तार पर धूल आने की बात कही गई थी। उधर, एसकेए ग्रुप के मीडिया प्रभारी का कहना है कि तकनीकी खराबी से लिफ्ट दो मिनट के लिए रुकी थी। लिफ्ट को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें