फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एलजी की सक्रियता से दिल्ली सरकार के मंत्री घबराए, भाजपा प्रवक्ता बोले- भ्रष्टाचार की पोल खुलने का डर

Tue, 11 Apr 2023 04:03 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले आठ सालों से यमुना सफाई के नाम पर दिल्ली वालों को झूठ बोलकर धोखा दे रही थी। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और प्रवीण शंकर कपूर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज दिल्ली के उपराज्यपाल की सक्रियता से बौखला गए हैं। उन्हें इस बात का डर है कि केजरीवाल सरकार ने पिछले आठ सालों में भ्रष्टाचार किया है, उसकी पोल न खुल जाए।

विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले आठ सालों से यमुना सफाई के नाम पर दिल्ली वालों को झूठ बोलकर धोखा दे रही थी। इन आठ सालों में केंद्र सरकार से मिले 6800 करोड़ रुपये तक गबन कर गई। उपराज्यपाल की सक्रियता ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोले खोल दी है। नजफगढ़ ड्रेन जो वर्षों से साफ नहीं हो पाया था, उसे उपराज्यपाल ने साफ करा दिया है। 

 

प्रवीण शंकर ने कहा कि शराब नीति में पूरे देश के सामने केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार सामने आया और जांच शुरु होते ही उसे वापस लेना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेताओं की बौखलाहट ही है कि वे तरह-तरह के बयान दे रहे हैं और झूठे क्रेडिट लेने का काम पिछले आठ सालों से केजरीवाल सरकार ने किया है और आज भी केजरीवाल के मंत्री इसी कोशिश में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें