उन्होंने कहा, ''उपराज्यपाल ने इस घटिया प्रोपेगेंडा पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट्स को डिलीट करने और माफी की मांग की। एलजी द्वारा मुख्यमंत्री से यह मुद्दा उठाने के बाद ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए।''
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति 2021-22 के अंतर्गत शहर के गैर-अनुरूप क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने पर उनके विचार बदलने के लिए हाल ही में पूर्व एलजी अनिल बैजल को जिम्मेदार ठहराया था।
किसी का नाम लिए बिना सिसोदिया ने कहा था कि एलजी ने 15 नवंबर 2021 को आबकारी नीति लागू होने से दो दिन पहले अपना विचार बदल दिया था। हालांकि पहले उन्होंने गैर-अनुरूप क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।