अधिकारियों के मुताबिक, होशियारपुर के बरात घर में ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ भूलेख विभाग का लेखपाल भीम कुमार भी शामिल हुआ। ड्यूटी के दौरान शराब पीकर पहुंचे भीम को देख ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत भी की।
प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि भीम कुमार ने शासकीय कार्यों के दौरान अनुशासनहीनता की है। इससे प्राधिकरण की छवि जनमानस में धूमिल हुई। भीम कुमार के उक्त आचरण उत्तर प्रदेश राजकीय सेवा आचरण नियमावली 1956 के अंतर्गत विहित प्रावधानों तथा नोएडा सेवा नियमावली 1981 के विहित प्राविधानों के विरूद्ध है, जिसके नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने भीम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।