कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका जीजा टेंपो चलाने का कार्य करता है। बीती 11 अप्रैल की शाम को उसकी मां दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थीं। उसी दौरान उसका जीजा अपने तीन बच्चों को लेकर घर आया और उसकी पत्नी को अपने साथ भगा कर ले गया। आरोपी अपने बच्चों को उसके घर छोड़ गया है।
वहीं एक अन्य व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सुबह नौ बजे घर से स्कूल के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिन पहले भी उसकी बेटी पड़ोस में रहने वाले पंकज के साथ चली गई थी। उन्हें शक है कि आरोपी फिर से उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।