फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग के बावजूद पिछले पांच सालों में सबसे कम लोगों की हुई इस होली पर मौत

Fri, 25 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 639 लोगों का लाईसेंस तीन महीने के लिए जब्त किया गया 
  • 639 लोगों का लाईसेंस तीन महीने के लिए जब्त किया गया
  • 5624 लोगों का किया गया चालान 
विज्ञापन
होली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के आगाह करने के बावजूद लोग होली वाले दिन अपनी हरकतों व हुडदंग मचाने से बाज नहीं आते। इस कारण इस वर्ष होली वाले दिन सड़क दुर्घटनों में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि ये आंकड़ा पिछले पांच वर्षों से कम है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस होली पर 5624 लोगों को चालान किया गया है। इनमें 639 लोगों का लाईसेंस तीन महीने के लिए जब्त किया गया है। जिन लोगों को चालान जब्त किया गया है अब वह तीन महीने वाहन नहीं चला सकते।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर के अनुसार इस वर्ष होली केदौरान सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


महिला की मौत पंचकुईया रोड पर हुई है। उसके पति ने शराब पी रखी थी और बाइक मेट्रो पिलर से टकरा गई थी। हालांकि ये आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में सबसे कम हैं।

वर्ष 2015 में आठ, 2011 में 11, वर्ष 2013 में 14 और वर्ष 2012 में 13 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई थी। विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सर्तकता के चलते इस बार सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।

मुक्तेश चंदर ने बताया कि इस वर्ष होली वाले दिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 5624 लोगों का चालान किया गया है। तेज गति से वाहन चलाने पर 313, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 218, शराब पीकर वाहन चलाने पर 1941, बिना हेल्मेट के बाइक चलाने पर 2129, त्रिपल राइडिंग पर 499, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 130 और अन्य नियमों को उल्लंघन  294 चालान किए गए हैं। इसके अलावा 1085 वाहनों को जब्त भी किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें