फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलने की आदत से बाज आएं आतिशी: प्रधानमंत्री का होना चाहिए आभारी, जानें ऐसा क्यों बोले बिधूड़ी

Wed, 07 Jun 2023 10:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी झूठ बोलने की आदत से बाज आएं।  अब वह संवैधानिक पद पर बैठी हैं तो उन्हें इस आदत को बदलना चाहिए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को मंत्री आतिशी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतिशी झूठ बोलने की आदत से बाज आएं। अब तक उन पर कोई जिम्मेदारी नहीं थी, लेकिन अब वह संवैधानिक पद पर बैठी हैं तो उन्हें इस आदत को बदलना चाहिए। वे शिक्षा मंत्री हैं और झूठ बोलकर आने वाली पीढ़ी को गलत संदेश दे रही हैं। 

विज्ञापन

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने ताजा झूठ यह बोला है कि कालकाजी के भूमिहीन कैंप में डीडीए मकान तोड़ रहा है। उन्होंने झूठा ट्वीट किया है। सच्चाई यह है कि इस कैंप के लोगों को वैकल्पिक फ्लैट अलॉट किए जा चुके हैं। इस कैंप के कुल 1862 लोगों में से 1200 नए फ्लैटों में शिफ्ट भी हो चुके हैं। ऐसे में जो लोग शिफ्ट हो चुके हैं, उनकी जगह को समतल करने का काम डीडीए कर रहा है, लेकिन आतिशी ने झूठा ट्वीट कर यह भ्रम फैलाने की कोशिश की कि झुग्गीवालों को उजाड़ा जा रहा है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आतिशी को तो प्रधानमंत्री का आभारी होना चाहिए कि उनके विधानसभा क्षेत्र कालकाजी के 3200 झुग्गीवासियों को नारकीय जीवन से मुक्ति दिलाकर उन्हें जहां झुग्गी वहीं मकान योजना के तहत शानदार फ्लैट अलॉट किए गए हैं। इसी साल इसी योजना के अंतर्गत कठपुतली कॉलोनी और जेलरवाला बाग के 4475 झुग्गीवालों को भी नए फ्लैटों में बसाया जाना है। आतिशी के झूठे प्रचार के खिलाफ भूमिहीन कैंप के लोगों में बहुत रोष है और वे आतिशी के निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें