फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल को सता रही चिंता': सिसोदिया निर्दोष हैं तो क्यों नहीं मिल रही जमानत, भाजपा बोली- सीएम के आंसू छलावा

Wed, 07 Jun 2023 10:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

भाजपा अध्यक्ष मे कहा कि सच तो यह है कि वे आबकारी घोटाले में जेल गए हैं। उनके खिलाफ मामला इतना संगीन है कि उन्हें जमानत नहीं मिल रही। न्यायाधीश भी इशारा करते हैं कि मामला गंभीर है और जमानत मिलते ही सिसोदिया गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं तो उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल शिक्षा को ढाल बनाकर भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं। बवाना में सिसोदिया को लेकर केजरीवाल ने आंखों में आंसू लाकर ये छलावा किया कि मानो केंद्र सरकार ने सिसोदिया को जेल भेजा हो। ऐसा दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षा विभाग से जुड़े किसी मामले में जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष मे कहा कि सच तो यह है कि वे आबकारी घोटाले में जेल गए हैं। उनके खिलाफ मामला इतना संगीन है कि उन्हें जमानत नहीं मिल रही। न्यायाधीश भी इशारा करते हैं कि मामला गंभीर है और जमानत मिलते ही सिसोदिया गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। जब केजरीवाल भावुक होकर सिसोदिया को याद कर रहे थे उस वक्त दिल्ली का बच्चा-बच्चा यह समझ रहा था कि आज वे सिसोदिया को लेकर चिंतित नहीं हैं, वे आने वाले कल में स्वयं की संभावित गिरफ्तारी को लेकर भयभीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें