दिल्ली के दंगल में आज 150 खिलाड़ी मैदान में होंगे। इनमें जीत का सेहरा महज सात के सिर ही बंधेगा। ऐसे में मतदान से ठीक पहले बड़े खिलाड़ी समर्थकों को मनाने में जुटे रहे।
दिल्ली में प्रत्येक संसदीय सीट में दस विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि प्रत्येक विस स्तर पर एक ऐसी सूची ज्यादातर प्रत्याशियों की अगुवाई करने वाले मजबूत कार्यकर्ताओं ने तैयार की है जिनसे मिलकर कुछ लाभ मिल सकता है।
बुधवार को प्रत्याशी ऐसे मजबूत कार्यकर्ता के घर भी पहुंचे जिनके दम पर इलाके में कुछ वोट मिल सकते हैं।