फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L&DO की कार्रवाई: ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर के कोच का मकान तोड़ा, दो दिन का मिला था नोटिस

Sun, 04 Aug 2024 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समरेश जंग ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नोटिस देने पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय निशानेबाजों के दो ओलंपिक पदक जीतने के बाद वे बेहद उत्साहित होकर स्वदेश लौटे हैं, लेकिन निराशाजनक खबर मिली कि घर और पूरा इलाका दो दिनों में ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोच ने दो माह का समय मांगा था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन के खैबर पास में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के भूमि और विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) ने रविवार को करीब 32 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया। एलएंडडीओ ने दो दिन पहले मकान खाली करने के नोटिस दिए थे। पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर और सरबजोत सिंह के कोच समरेश जंग के घर पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने दो दिन में मकान खाली करने के नोटिस पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों ने बताया कि सुबह एलएंडडीओ की टीम पुलिस बल, जेसीबी व पोकलेन मशीन और ताडानो क्रेन लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान उन सभी मकानों को तोड़ना शुरू किया गया, जिन्हें अदालत से स्टे नहीं मिला है। यहां कई दिनों तक कार्रवाई चलेगी। रविवार को कुछ ही मकान तोड़े गए। यह जमीन रक्षा मंत्रालय को देने से वर्षों से रह रहे लोगों को हटाया जाना है। करीब 250 मकान पहले ही तोड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोच ने दो माह का समय मांगा था
समरेश जंग ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नोटिस देने पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय निशानेबाजों के दो ओलंपिक पदक जीतने के बाद वे बेहद उत्साहित होकर स्वदेश लौटे हैं, लेकिन निराशाजनक खबर मिली कि घर और पूरा इलाका दो दिनों में ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने ओलिंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता होने का हवाला देते हुए मकान खाली करने के लिए कम से कम दो महीने का समय मांगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें