फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रोहिणी में एक फ्लैट की दीवार पर लिखे मिले पाकिस्तान के समर्थन में नारे, युवक गिरफ्तार; इलाके में तनाव

Sun, 04 Aug 2024 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि युवक मुस्लिम नहीं है। साथ ही पता चला है कि वह परिवार से अलग इस फ्लैट में रहता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के समर्थन में लिखे मिले नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी जिला के अवंतिका सी-ब्लॉक इलाके में एक फ्लैट में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने के बाद तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही आस पास के काफी लोग उस फ्लैट के पास जमा हो गए। लोगों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फ्लैट में एक युवक मिला। जिसने दीवारों पर पाकिस्तान लॉन्ग लिव, पाकिस्तान जिंदाबाद और कत्लेआम की बातें लिखी थीं। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल सेल की टीम और खुफिया एजेंसी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। 

जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि युवक मुस्लिम नहीं है। साथ ही पता चला है कि वह परिवार से अलग इस फ्लैट में रहता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया है। पुलिस ने आरोपी के कमरे में लगी आपत्तिजनक पोस्टर और बैनर को अपने कब्जे में ले लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के फ्लैट के पास पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। युवक की इस हरकत के बारे में पता चलने और वीडियो के वायरल होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए थे। एक युवक ने आरोपी के कमरे का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। जिसमें आरोपी पाकिस्तान से प्यार होने की बात कह रहा था। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह में न आएं। विजय विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी से संयुक्त एजेंसियां पूछताछ कर रही है और उसके खुलासे की पुष्टि की जा रही है। जब युवक नारे लिख रहा था तो कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसपर आरोपी उनलोगों से झगड़ा करने लगा था। उसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें