फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस ने नहीं मानी कुमार विश्वास की शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेता और कवि को बिग बॉस में भाग लेने का न्यौता मिला है। कुमार विश्वास ने इस प्रस्ताव को भी अपने अंदाज में ही नकार दिया है।
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि बिग बॉस ऐसा शो है जो मेरे स्वभाव से मेल नहीं खाता। विश्वास यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के लिए यह सही मंच नहीं है। मुझे नहीं पता कि कई नेताओं ने क्यों इस शो में भाग लिया।

उन्होंने अपने प्रस्ताव में कहा कि अगर उनपर बहुत दबाव पड़ता है तो वह बिग बॉस में इस शर्त पर जा सकते हैं कि इस शो के प्रायोजक 21 करोड़ का चंदा शहीदों की विधवाओं के लिए दान दे दें।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह शो इतना बड़ा है कि इनमें बड़े लोगों को एंकरिंग करने के लिए ही करोडों रुपए दिए जाते हैं। ऐसे में अगर यह शो देश के लिए जान देने वाले शहीदों की विधवाओं के लिए कोई योगदान देता है तो मैं इस शो में भाग ले सकता हूं।

गौरतलब है कि इससे पहले मोदी की तारीफ करने के लिए भी विश्वास चर्चा में रह चुके हैं।

चुनाव के लिए करेंगे इंतजार

कुमार ने कहा कि इस शर्त पर अगर मुझे बिग बॉस में जाने का मौका मिला तो मैं वैसा ही रहूंगा जैसा मैं अब तक रहा हूं। आज भी मैं दुनिया भर में अपने शो करता हूं और कविताएं सुनाकर लोगों का मनोरंजन करता हूं। बिग बॉस में भी मैं ऐसा ही करुंगा और उनका भी मनोरंजन करने की कोशिश करुंगा।

कुमार ने कहा कि शहीदों के‌ लिए मैं इस शो में भी जाने के लिए तैयार हूं। इस पावन मकसद के लिए मैं बिग बॉस के शो में दो महीने के लिए बंद होने के लिए भी तैयार हूं।

दिल्ली में चुनाव पर उन्होंने कहा कि इसमें अभी भी तीन महीने का समय है और जब तक इस चुनाव का समय आएगा मैं बिग बॉस से बाहर आ चुका रहूंगा।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस को प्रायोजित करने वाले चैनल ने कुमार विश्वास के शर्त को नकार ‌कर दिया है। कलर्स के मुताबिक कुमार विश्वास इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन

बिग बॉस का कैमरा नहीं दिखा पाएगा सच

एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक कलर्स के प्रस्ताव के जवाब में कुमार विश्वास ने जो लिखा उसके कुछ अंश इस प्रकार हैं ...

मेरी परिधि मेरे मानकों की भी है। मुझे क्या करना है क्या नहीं करना है इसके लिए मैं बहुत सजग हूं। मैं प्रेम लिखता हूं, संस्कार लिखता हूं, आध्यात्म लिखता हूं। लेकिन बिग बॉस को देखकर मैं कई बार असहज हो जाता हूं। मुझे लगता है कि जो कुछ मैं कहूंगा बिग बॉस का कैमरा शायद वह दिखा नहीं पाएगा।

शो को लिखे खत में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि इससे पहले भी उन्हें बिग बॉस में भाग लेने का न्यौता मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक कुमार को इस शो में भाग लेने के लिए बिग बॉस को प्रायोजित करने वाली कंपनी एंडेमॉल ने पांच करोड़ रुपए तक का ऑफर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें