फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से कुचलकर कर दी मासूमों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के संगम विहार में सोमवार रात को हुई दो मासूमों की हत्या का राज दूसरे दिन भी बरकरार रहा। मासूमों की किसने हत्या की और हत्या का उद्देश्य क्या था इसके बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर मंगलवार को पूछताछ की। माना जा रहा है कि  हत्या करने से पहले उसके साथ कुकर्म किया गया है। पुलिस इसकी पुष्टि केलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गौरतलब है कि संगम विहार में नारीबाबा मंदिर के पास रहने वाले मो. सुल्तान का बेटा नाजिम (12) पड़ोस में रहने वाले नन्हे (8) केसाथ सोमवार शाम को जंगल में लकड़ी लेने गया था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

लकड़ी लेने गए मासूम घर नहीं लौटे

देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। दोनों के शव हरिजन बस्ती के पास स्थित जंगल में मिले। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों मासूमों की हत्या पत्थरों से सिर कुचलकर की गई है। उनके शरीर पर ब्लेड से भी वार किए गए।

दूसरी तरफ पीड़ित परिवारों समेत स्थानीय लोगों ने मंगलवार को संगम विहार थाने केसमक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन केचलते एमबी रोड व बत्रा अस्पताल से संगम विहार जाने वाले रास्ते पर कई घंटे ट्रैफिक बाधित रहा।

जिस जगह बच्चों का शव मिला है उस जगह पर कई लोगों के सिर मिल चुके हैं। इस कारण इस जंगल को खोपड़ी वाला जंगल कहा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें