फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला को लेकर बढ़ता जा रहा है उत्साह

Thu, 02 Oct 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चल रही रामलीलाएं अब अपने चरम पर आ गई हैं। कहीं लंका जलाई जा रही है, तो कही राम-रावण सेनाओं का युद्ध शुरू हो चुका है। इसी बीच पितमपुरा में चल रही केशव रामलीला कमेटी की रामलीला में रावण-अंगद के प्रसंग का बेहश शानदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


खास बात ये रही कि यहां पहली बार ही श्रीराम का मंच सजाया गया। लेकिन पहली बार में 120 फुट चौड़ा और 50 फुट ऊंचा मंच तैयार किया गया।

अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, कोषाध्यक्ष अजीत गोयल, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, महामंत्री सुभाष गर्ग ने बताया कि उन्हें ये विशाल मंच बनाने में खासी मेहनत करनी पड़ी। साथ ही मंत्री राहुल अग्रवाल, यजमान ओम प्रकाश चौधरी गुडगांववाले, प्रचार मंत्री प्रवीन कसेरा ने भी मंच बनाने में कड़ी मेहनत की।

इस मौके पर रामलीला के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मंत्री अर्चना सिंघल ने बताया कि इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संचालक भजन लाल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर योगेन्द्र चंदौलिया, डिप्टी मेयर रविन्द्र गुप्ता, शालीमार बाग के पूर्व विधायक रविन्द्र बंसल, शकूर बस्ती के पूर्व विधायक श्याम लाल गर्ग आदि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें