मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पूरी दिल्ली सरकार बेशक केंद्र पर लगातार हमलावर है। बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर काम न करने देने का आरोप लगाया जा रहा है।
लेकिन केंद्र सरकार सियासी बयानबाजी में उलझने को तैयार नहीं है। केंद्र इसकी जगह दिल्ली समेत एनसीआर के विकास के लिये नई-नई योजनाएं लांच कर रहा है।केंद्र ने बीते एक महीने में अकेले दिल्ली के लिए हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए फंड भी आवंटित किया है।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बीते दिन इस रणनीति की तरफ इशारा भी किया। बकौल नायडू, केजरीवाल एड (विज्ञापन) देते हैं, हम एड (विकास कार्यों का विस्तार) करते हैं।
मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार पूरी तरह सियासी बयानबाजी को दरकिनार कर रही है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को अपने दायरे के भीतर विकास कार्यों पर प्रोजेक्ट लाने के लिये उतार दिया गया है।