फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बैठ सीएम केजरीवाल गए बहन के घर राखी बंधवाने

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रक्षाबंधन है और देश भर में इसे हर्षाल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मौके पर अपनी बहन के घर उनसे राखी बंधवाने गए।
विज्ञापन


सुबह सात बजे के करीब केजरीवाल ने ट्विटर पर सभी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए बताया कि आज वह अपनी छोटी बहन से राखी बंधवाने के लिए उसके घर जा रहे हैं।

ट्वीट कर केजरीवाल ने लिखा कि वह सभी बहनों की सुरक्षा की दुआ करते हैं। केजरीवाल की छोटी बहन हरिद्वार में रहती हैं। उन्होंने बहन से मिलने जाने के लिए सरकारी गाड़ी से जाने की बजाय ट्रेन में जाना पसंद किया।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार हो गए हरिद्वार

बता दें कि केजरीवाल की बहन जो पेशे से डाक्टर हैं हरिद्वार में रहती हैं। शनिवार सुबह अरविंद केजरीवाल के अपनी कार से रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां वह शताब्दी ट्रेन में सवार हो हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

दोपहर 12 बजे के करीब केजरीवाल हरिद्वार पहुंच जाएंगे और आज शाम ही 6.10 पर शताब्दी ट्रेन से वह वापस दिल्ली आ जाएंगे। केजरीवाल के आने के सूचना के साथ ही हरिद्वार प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

हर‌ि‌द्वार के शिवालिक नगर में केजरीवाल की बहन का घर हैं। रेलवे स्टेशन से उनकी बहन के घर के बीच के रास्ते के लिए भी प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें