फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, बदरपुर के लोगों को एक हफ्ते में मिलने लगेगा गंगा जल

Fri, 07 Jun 2019 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। केजरीवाल ने दावा किया कि बदरपुर के लोगों को एक हफ्ते में गंगा जल मिलने लगेगा। वहीं, सीवर लाइन डालने का काम भी 15 दिन के अंदर शुरू होगा। केजरीवाल के मुताबिक, जिस गली में सीवर पड़ता जाएगा, वहां साथ में गलियों का निर्माण भी होता रहेगा।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल इलाके की गलियों की घूमे और स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं। केजरीवाल के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने की कोशिश मुख्यमंत्री न की।

अरविंद केजरीवाल ने माना कि इलाके में पानी व सीवर की समस्या है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। साथ ही दावा किया कि वह तीनों का इंतजाम करके आए हैं। केजरीवाल के मुताबिक, इलाके में पानी की पाइप लाइन बिछा दी गई है। एक हफ्ते के अंदर गंगा जल आना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


अब आपके घरों में नलके से गंगा वाटर मिलने लगेगा। केजरीवाल ने कहा कि 15 दिन में सीवर की लाइन डलनी शुरू होगी। इसका टेंडर हो गया है। जिस गली में सीवर पड़ता जाएगा, वहां की गलियों का निर्माण भी साथ में होता रहेगा। इससे लोगों को बारिश में दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें