आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके कपिल मिश्रा आज टैंकर घोटाले पर बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें सुरक्षा देने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज तिवारी ने कहा कि उनपर हमला भी हो सकता है, इसलिए उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जानी चाहिए। वहीं कपिल मिश्रा ने एलजी से सुबह 10.30 बजे मुलाकात करेंगे।
इस बीच पूर्वी दिल्ली की पहली महापौर और कपिल मिश्रा की मां अन्नपूर्णा ने भी बड़ा बयान दिया है। अन्नपूर्णा ने कपिल को बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी है। अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों को रख लिया और ईमानदार लोगों को निकालते जा रहे हैं। बता दें कि कैलाश गहलोत को कपिल मिश्रा की जगह दी गई है। इसके साथ ही राजेंद्र पाल गौतम को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
कपिल मिश्रा ने शनिवार को ट्वीट करके कहा था कि वह रविवार सुबह टैंकर घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, इसके पहले ही केजरीवाल सरकार ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी में कपिल मिश्रा की अच्छी पकड़ रही है। उन्हें कुमार विश्वास का करीबी भी माना जाता है।
massive expose on tanker scam tomorrow
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
उधर, मंत्री पद से हटाए जाने पर कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'ये मेरी पार्टी है। 2004 से आंदोलन से जुड़ा हूं कहीं नही जाएंगे। यहीं रहकर सफाई करेंगे। झाड़ू चलाएंगे। कूड़ा हटाएंगे।' उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, 'मैंने किसी बेटी या रिश्तेदार को पद नहीं दिया। शीला दीक्षित का भ्रष्टाचार खोला।
ये मेरी पार्टी है। 2004 से आंदोलन से जुड़ा रहा हूँ।
कहीं नही जाएंगे। यहीं रहकर सफाई करेंगे। झाड़ू चलाएंगे। कूड़ा हटाएंगे
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
i am the only minister with no corruption charges. no CBI enquiry against me. किसी बेटी रिश्तेदार को पद नही दिया। शीला का भ्रस्टाचार खोला
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 6, 2017
मंत्री पद से हटाए जाने पर कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। मैंने सीएम केजरीवाल से कहा है कि मैं टैंकर घोटाले की रिपोर्ट में देरी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। कपिल मिश्रा ने कहा कि वह रविवार को इस घोटाले से जुड़े बड़े नामों का खुलासा करेंगे।
I had informed CM that I would submit names of those to Anti Corruption Bureau, who are involved in the delay: Kapil Mishra pic.twitter.com/O1hT7Y5f2M
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
No official communication yet, but I had told CM that I can't tolerate delay in tanker scam report: Kapil Mishra,removed from Delhi Cabinet pic.twitter.com/zHTQiLgzMM
— ANI (@ANI_news) May 6, 2017
कपिल मिश्रा ने कहा कि मंत्री पद से हटाने का कारण कुमार विश्वास नहीं बल्कि टैंकर घोटाले में भ्रष्टाचार को उजागर करना है। इस सवाल पर कि कहीं उन्हें पार्टी से तो नहीं निकाला जाएगा पर उन्होंने कहा कि मैं इस पार्टी का फाउंडर मेंबर हूं, लाठी खाई, आंदोलन किया तब यहां तक पहुंचा। यहां रहकर ही झाड़ू चलाऊंगा। प्रशांत भूषण, योगेंद्र व शाजिया को भी तो हटा दिया गया था पर उन्होंने कहा कि मैं कपिल मिश्रा हूं, मुझे केजरीवाल जानते हैं।
टैंकर घोटाले में केजरीवाल को चौंकाने वाली जानकारी देने के बाद मंत्री पद से हटाने का दावा करने वाले कपिल मिश्रा इस जानकारी को रविवार 11 बजे अपने निवास पर सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने इस संबंध में पत्रकार सम्मेलन बुलाया है।