मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में डॉ. बीआर अंबेडकर की 126वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा, 'अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए दिल्ली सरकार एक आयोग का गठन करेगी।'
आम आदमी पार्टी पहले भी इनके मुद्दों को उठाती रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के बयान पर एमसीडी चुनाव के बीच लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विपक्षी दल के नेता सवाल उठा रहे हैं।
केजरीवाल भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, उपाध्यक्ष राखी बिडलान व कुछ विधायक भी शामिल हुए।