फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के मंत्रिमंडल में तीसरी बार शामिल हुए शिक्षा की तस्वीर बदलने वाले सिसोदिया

Sun, 16 Feb 2020 01:10 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट में इसबार सबसे पहले मनीष सिसोदिया ने मंत्री पद की शपथ ली। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। सिसोदिया ने 59,589 वोटों के साथ पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं उनके खिलाफ भाजपा की ओर से खड़े रविंद्र सिंह नेगी को 57516 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 2332 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


पिछली सरकार में सिसोदिया दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री भी थे। राजनीति में आने से पहले सिसोदिया पत्रकार थेष। उन्होंने केजरीवाल के साथ दिल्ली की राजनीतिक स्थिति में सुधार के लिए नौकरी छोड़ दी थी। उनके कार्यकाल में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलावों की सराहना होती रही है। यहां पढ़ें केजरीवाल की नई कैबिनेट के मंत्री मनीष सिसोदिया के बारे में-
विज्ञापन


विज्ञापन


शिक्षा: डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
कहां से जीते: पटपड़गंज
किसे हराया: भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी को 
कितने मतों से हराया: 3,207
खास: पिछली सरकार में शिक्षा व वित्त विभाग की जिम्मेदारी
विभाग की उपलब्धियां:
. शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी बदलाव
. पांच सालों में दिल्ली के बजट को दोगुना किया
विभाग से उम्मीदें :
. शिक्षा क्षेत्र के सुधारों को रफ्तार देना
. माकूल वित्तीय प्रबंधन से सरकार की योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें