फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी रोकने के लिए बदला एसीबी चीफ'

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि असल में दिल्ली का एंटी करप्शन ब्यूरो केंद्र सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कार्यवाई करने वाला था।
विज्ञापन


जैसे ही केंद्र सरकार को इसकी भनक लगी उन्होंने रातों-रात दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त एसीबी चीफ एसएस यादव को उनके पद से हटाकर एक नये अधिकारी मुकेश मीणा की नियुक्ति का फरमान जारी कर दिया।

केजरीवाल का तो यह भी आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से ठीक ऊपर की मंजिल पर सरकार का गृह मंत्रालय है और उस पर पिछले दो महीने से दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की पैरामिलिट्री फोर्सेज ने कब्जा जमा रखा है।
विज्ञापन


असल शुक्रवार को एक इंटरव्यू में केजरीवाल ने खुद और अपनी सरकार व पार्टी पर लगने वाले आरोपों पर खुलकर जवाब दिया और मीडिया के बारे में भी अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन

प्रशांत और योगेंद्र की वापसी पर होगी खुशी

इंडिया टूडे टीवी के कंसल्टिंग एडीटर राजदीप सरदेसाई को दिए इंटरव्यू में जब केजरीवाल से पूछा गया कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के पार्टी में वापसी पर उनकी क्या राय है?

तो केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पार्टी में उनकी वापसी से खुशी होगी। केजरीवाल ने कहा 'अगर ऐसा हुआ तो बहुत अच्छा होगा।'

बता दें कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी की विचारधारा से अलग बयानबाजी के चलते इसी साल अप्रैल में पार्टी से बाहर कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें