फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप की तरह चमचमाएंगी दिल्ली की सड़कें, सरकार की तैयारियां पूरी

Tue, 22 Oct 2019 02:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से
विज्ञापन
अगर आप यूरोप गए होंगे तो आपने देखा होगा कि कितनी खूबसूरत होती हैं वहां की सड़कें। हाईवेज हों या शहर की सड़कें, उनके किनारे की हरियाली से लेकर उनके फुटपाथ और सड़कों के डिवाइडर तक बेइंतहां खूबसूरत होते हैं। सड़कों पर कोई ऐसा कट या मोड़ नहीं मिलेगा जो लोगों को परेशान करे। हरियाली के बीच सड़कों के किनारे बने फुटपाथ पर बैठने के खूबसूरत फर्नीचर होते हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ शाम का वक्त भी बिता सकते हैं। 
विज्ञापन


कुछ इसी पैटर्न पर अब दिल्ली की सड़कों को भी चमकाया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फिलहाल पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर दिल्ली की नौ सड़कों के कायाकल्प की योजना तैयार हुई है। इसके कामयाब होने पर दिल्ली सरकार अपने अधीन आने वाली 1250 किमी लंबी सभी सड़कों को प्रोजेक्ट के दायरे में लाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की जिस सड़कों को पाइलेट प्रोजेक्ट के तौर पर दुबारा डिजायन करके बनाया जा रहा है उसमें सड़कों का बॉटल नेक खत्म किया जाएगा। सड़कों के किनारे औसतन दस फुट चौड़ा फुटपाथ रिडिजाइन करके तैयार किया जाएगा। फुटपाथ के बीच में हरियाली की पूरी व्यवस्था रहेगी।

कुछ सड़कों का टेंडर हो गया, बाकी का जल्द होगा 

सीएम ने बताया कि शुरुआती तौर पर नौ सड़कों की पहचान की गई है। इसमें से एम्स से आश्रम के बीच के स्ट्रेच का सोमवार को टेंडर कर दिया गया। जबकि लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक विकास मार्ग और मदर डेयरी से पंचमहल के बीच नरवाना रोड का टेंडर मंगलवार को किया गया। बची सड़कों का टेंडर नवंबर के आखिर तक हो जाएगा।

चार सौ करोड़ से चमकेंगी सड़कें

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पूरा प्रोजेक्ट करीब 400 करोड़ रुपये का है। एक साल के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। पॉयलट प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी की सभी 1260 किमी लंबी सड़कों की रि-डिजाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


 

इस तरह होगा काम:

  • सभी सड़कों का खत्म होगा बॉटल नेक।
  • तकनीक के सहारे हर इंच जमीन का होगा इस्तेमाल।
  • औसत दस फुट चौड़ा होगा फुटपाथ, रिडिजाइन करके बनाया जाएगा दिव्यांग फ्रेडली।
  • फुटपाथ पर बीच-बीच में होगी ग्रीनरी।
  • ऑटो व बैटरी रिक्शा के लिए होगा अलग से स्टैंड।
  • नाली व नालों का दुबारा होगा निर्माण, नालों में होगी वाटर हार्वेस्टिंग।
  • फुटपाथ पर लगेंगे स्ट्रीट फर्नीचर।
  • चौराहों की रिडिजाइन, लैंड स्केलिंग।

प्रोजेक्ट:

  • तीन सड़कों का हुआ टेंडर।
  • नवंबर के आखिर तक सभी सड़कों का टेंडर होगा पूरा।
  • एक साल में हो जाएगा प्रोजेक्ट पूरा।
  • हर किमी के लिए 7-10 करोड़ का होगा खर्च।
  • करीब 400 करोड़ रुपये होगा पूरे प्रोजेक्ट पर खर्च।


 
विज्ञापन

नौ सड़कें, जिन्हें किया जाएगा री-डिजाइन:

  • वजीरपुर डिपो क्रॉसिंग से रिठाला मेट्रो स्टेशन
  • ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड, वेस्ट एनक्लेव पीतमपुरा
  • मोदीनगर टी-प्वाइंट से पूसा रोड गोल चक्कर
  • नगर चुंगी से कड़कड़ी मोड़, विकास मार्ग
  • मदर डेयरी से पंचमहल, नरवाना रोड
  • मायापुरी से मोतीबाग जंक्शन, रिंग रोड
  • एम्स से आश्रम, रिंग रोड
  • अंबेडकर नगर से डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर
  • निगमबोध घाट से मैगजीन रोड क्रॉसिंग, आउटर रिंग रोड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें