ऑटो चालक ने अमेरिकी नागरिक से ठगे 1300 यूएस डॉलर यानी 92 हजार रुपये
- फोटो : शुजात आलम
टैक्सी चालक अमेरिकी को लेकर आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस के एक टूर-एंड ट्रेवल के दफ्तर ले आया और यहां पर एक एजेंट से उसकी मुलाकात कराई जिसने भी दिल्ली बंद होने की बात कही। कहा कि अगर ऐसे में दिल्ली में वह रुकेगा तो एक दिन के 450 डॉलर देने होंगे।
जॉर्ज ने पहले से बुक हुए होटल में जाने को कहा तो खुद को एजेंट बताने वाले शख्स ने होटल का नंबर मिलाने के नाम पर किसी और से उसकी बात करा दी, जिसने भी दिल्ली बंद होने की बात कही।
बाद में इन लोगों ने जॉर्ज से कहा कि वह दिल्ली में रुकने की बजाए आगरा घूमने चला जाए। जॉर्ज राजी हो गया। अमेरिकी से आगरा घुमाने के नाम 1294 डॉलर ले लिए। जब वह आगरा पहुंचा तो हकीकत सामने आ गई। उसने कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि दिल्ली बंद नहीं है।
लिहाजा वह रविवार को आगरा से वापस दिल्ली उसी टूर-एंड ट्रेवल एजेंट के पास पहुंचा। लेकिन एजेंट फिर उसे चकमा देने के लिए इधर-उधर घुमाता रहा। जॉर्ज को शक हुआ तो वह आटो से कूद गया और पुलिस की मदद से आटो चालक को पकड़वा दिया।