फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला: हाइवे-9 पर आज शाम से रूट डायवर्जन, निकलने से पहले यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 20 Nov 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
आज से रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक गढ़ गंगा मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने हाइवे-9 पर रूट डायवर्जन प्लान तय कर दिया है। आज शाम 8 बजे से 24 नवंबर की शाम पांच बजे तक दिल्ली-गढ़ हाइवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। जरूरत पड़ने पर छोटे वाहनों के लिए भी यह व्यवस्था लागू की जा सकती है। डीएम ने अधिकारियों को डायवर्जन कड़ाई से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इस तरह रहेगा डायवर्जन 
दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन 
- गाजियाबाद में लालकुआं से और बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला, बहजोई, चंदौसी से मुरादाबाद जाएंगे। 

हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन 
- हापुड़ से गुलावठी, बुलंदशहर से नरौरा वाया डिबाई से बबराला, बहजोई, चंदौसी से मुरादाबाद पहुंचेंगे। 

मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन 
- मेरठ में मवाना रोड से बैराज मीरापुर बिजनौर, कोतवाली, नगीना, धामपुर, कांठ होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।
विज्ञापन

नैनीताल, मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहन 

- मुरादाबाद से कांठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली, देहात से बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद दिल्ली की ओर से जाएंगे। 
- मुरादाबाद से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन ज्योतिबाफुले नगर से जोया से अमरोहा, नोगांवा सादात, नूरपुर, वाया हल्दौर, बिजनौर बैराज से मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से गाजियाबाद दिल्ली से निकाले जाएंगे।

गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहन 
- गजरौला चौपला से चांदपुर से हल्दौर से बिजनौर से बैराज मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से दिल्ली की ओर जाएंगे

स्याना से मेरठ, हापुड़ जाने वाला यातायात 
-  स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होते हुए मेरठ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें