फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का मिशन कर्नाटक: राज्य के पूर्व एडीजीपी बी भास्कर राव आम आदमी पार्टी में शामिल

Mon, 04 Apr 2022 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को कर्नाटक के 1990 बैच के आईपीएस अफसर और बेंललुरु निवासी बी. भास्कर राव दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अफसर बी भास्कर राव आप में शामिल - फोटो : आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब चुनाव में बड़ी सफलता के बाद अब आम आदमी पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में अपने पांव पसारने की कोशिश कर रही है। इसी के फलस्वरूप आम आदमी पार्टी दक्षिण भारत के राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाना चाहती है जिसके लिए पार्टी ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


सोमवार को कर्नाटक के 1990 बैच के आईपीएस अफसर और बेंललुरु निवासी बी. भास्कर राव दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के कर्नाटक संयोजक पृथ्वी रेड्डी और चुनाव प्रभारी व दिल्ली के तीमारपुर विधायक दीलीप पांडेय भी मौजूद रहे।

मनीष सिसोदिया ने कही ये बात

पूर्व आईपीएस को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली और पंजाब में आप के काम को देख कर देश में नई ऊर्जा जगी है। पंजाब की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर कर्नाटक के जनता के कमिश्नर ("People's Commissioner") आईपीएस भास्कर राव पुलिस की नौकरी छोड़ कर आप में शामिल हुए हैं।

क्या बोले भास्कर राव

आईपीएस ने भास्कर राव ने कहा कि मैंने 32 सालों तक पुलिस अफसर के पद पर कार्य किया और आर्मी में भी लेक्चरर के तौर पर कार्य किया। मैंने सभी पार्टियों और उनकी राजनीति को अंदर से देखा है और मैं आश्वस्त हूं कि भारत को केजरीवाल मॉडल चाहिए। जिस दिन मैंने दिल्ली के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखे उसी दिन मैंने आप में शामिल होने की ठान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें